चौपाल(रोहडू) । चौपाल पुलिस ने ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बस स्टैंड चौपाल के निकट एक युवक से 671 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी ग्राम डकौना डाकघर सरांह तहसील चौपाल जिला शिमला को चरस के साथ मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यह युवक कैरी बैग के साथ बस स्टैंड चौपाल से गुजर रहा था और पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया । पुलिस ने शक के आधार पर इसकी तलाशी ली तो युवक के पास बैग से पलिस ने चरस बरामद की । डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चौपाल न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।