फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर कार्यालय के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
जल शक्ति विभाग पहुंचकर विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में किया प्रदर्शन। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के कई क्षेत्रों में पेयजल किल्लत की समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सिंघा ने पेयजल योजनाओं के सही संचालन और जल्द उचित कार्रवाई की विभाग के एक्सईएन से मांग रखी। मंगलवार को मतियाना जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय में इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ग्रामीण महिलाओं सहित आसपास की विभिन्न पंचायतों केलवी, सरीवन, संधू और महोग के ग्रामीणों ने विभाग पर पेयजल उपलब्ध करवाने में विफल रहने का आरोप लगाया। सिंघा की अगुवाई में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक चले प्रदर्शन में पेयजल समस्या को सुधारने की मांग उठाई गई। सिंघा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपमंडल की कई पंचायतों में पेयजल का संकट बना हुआ है। मगर विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
उन्होंने कहा कि कई गांव में तो 10 से 15 दिन बाद पेयजल आपूर्ति मिल रही है। विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता परेशान है और उनके कई बार हस्तक्षेप करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और विभाग जनता की आम जरूरतों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिसके कारण जनता बेहाल है। उन्होंने विभाग के एक्सईएन से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेताया कि अगर समस्या नहीं सुलझी तो उग्र प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें