पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा आरोपी, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में पुलिस ने एक युवक को 4.72 ग्राम चिट्टा के गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम की मंगलवार को बाईपास ठियोग के पास मुख्य सड़क पर गश्त कर रही थी। इस दौरान प्रेमघाट की ओर से आ रहे एक युवक को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ करने पर युवक ने अपनी पहचान ठियोग के रजाना-माहोग निवासी 25 वर्षीय मनीष कश्यप के रूप में बताई। युवक के डरे हुए हावभाव देखकर तलाशी ली गई तो 4.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि आरोपी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।