फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के अभियान को मिला भरपूर समर्थन : मनीष

विज्ञापन
रिकांगपिओ में आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अ​भियान। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से पूरे हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान को किन्नौर जिले में जनता का उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है। इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह बात जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने कही। मनीष नेगी ने बताया कि इस अभियान में प्रदेश प्रवक्ता मंजीत नेगी, विधानसभा अध्यक्ष धर्म देव नेगी, विधानसभा सदस्यता अभियान प्रभारी तरसेम नेगी और जिला सचिव नव प्रकाश नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह अभियान केवल सदस्य बनाने का कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने इसे प्रदेश में ईमानदार राजनीति और पारदर्शी शासन के लिए एक जनआंदोलन बताया। नेगी ने कहा कि किन्नौर सहित पूरे हिमाचल में लोगों का बढ़ता समर्थन बदलाव की इच्छा का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें