फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यंग एंटरप्रेन्योर्स क्लब के प्रतीक्षित राज बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सीमा के वाणिज्य विभाग में वीरवार को यंग एंटरप्रेन्योर्स क्लब का गठन किया गया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इसमें प्रतीक्षित राज को अध्यक्ष, स्नेहा को उपाध्यक्ष, अविरल को सचिव और विवेक को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए अलग-अलग समितियां भी बनाईं गईं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने क्लब गठन की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में उद्यमिता और स्वरोजगार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से क्लब की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम वाणिज्य विभाग की सहायक आचार्य संधीरा, दिव्यांशी शर्मा एवं प्रमिला कायथ की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें