ठियोग कॉलेज के विद्यार्थियों ने चलाया पौधरोपण अभियान। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग महाविद्यालय के सौजन्य से पौधरोपण अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी, ईको क्लब, भूगोल विभाग और रोवर एंड रेंजर के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग के सहयोग से रहीघाट में पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह के साथ 118 विद्यार्थियों ने रहीघाट से सटे जंगल में देवदार, बान, मोरू और रूबिनिया जैसी प्रजातियों के पौधे रोपे। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। इस अभियान में डीन ऑफ साइंसेज डॉ. राजेश आजाद, ईको क्लब के समन्वयक डॉ. राजिंद्र, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण, एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर डॉ. अनिल, डॉ. राजेश, प्रो. चंद्रेश, वन विभाग की वन रक्षक बविता और उनकी टीम के सदस्यों ने पौधरोपण किया।