चौपाल(रोहड़ू)। वन क्षेत्रीय अराजपत्रित कर्मचारी कल्याण संघ वन मंडल चौपाल में नई कार्यकारिणी के गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारिणी के पूर्व उप प्रधान हरिश झगटा ने की। योगेंद्र सिंह मेहता को संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा दीपक शर्मा को महासचिव, लायक राम को वरिष्ठ उपप्रधान, संतोषी रंपटा को उपप्रधान बनाया गया है। साथ ही राजेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुमन शर्मा को प्रेस सचिव, ओम प्रकाश को सह सचिव, नितिन समटा को लेखा परीक्षक, ज्ञान सिंह और देवेंद्र सिंह चौहान को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। वहीं नीरू शर्मा, राहुल, रविंद्र, सोहन सिंह, सुभाष शर्मा, नीरज, सुभाष को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। नव नियुक्त कार्यकारिणी ने वन मंडल अधिकारी चौपाल जंगवीर सिंह दुल्टा से भेंट की। उन्होंने संघ की कुछ समस्याओं संबंधी ज्ञापन भी सौंपा।