रिकांगपिओ में सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। स्रोत : विभाग
आयुर्वेद दिवस पर योग और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आयुर्वेदिक चिकित्सालय रिकांगपिओ में बुधवार को आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस मौके पर योग और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 93 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस शिविर में आयुर्वेद पेनल भी लगाया गया। साथ ही काढ़ा भी पिलाया गया। दूसरी तरफ ब्लड शुगर और एचबी की जांच की गई। इस मौके पर कुछ मरीजों का कपिंग और मर्म थेरेपी से उपचार किया गया। आयुर्वेद दिवस के मौके पर मोबाइल मेडिकल यूनिट ने पोवारी और खवांगी गांव में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां भी वितरित कीं। आयुष दिवस के मौके पर 22 सितंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में विद्यार्थियों को पोषण पर जानकारी दी गई थी। साथ ही ध्यान एवं स्वच्छता के विषय और सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।