नेपाली मूल के यथार्थ ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में प्रदेश के अँदर दसवां
डाॅक्टर बनना चाहता है यथार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। नेपाल मूल के यथार्थ ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। यथार्थ ने दसवीं कक्षा मे 700 में से 687 अंक लिए हैं। बेटे की उपलब्धि से परिजनों में भी भारी उत्साह है। यथार्थ मूल रूप से नेपाल का रहना वाला है। वर्तमान में वह रोहडू के दशालनी में रहता है। पिता दल बहादुर टूर एडं ट्रैवल का कार्य करते हैं। यथार्थ ने दसवीं की परीक्षा में 98.14 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। वह सरस्वती विद्या मंदिर समोली का छात्र है। वहीं से वह मेडिकल विषय में आगे की पढ़ाई कर रहा है। यथार्थ का लक्ष्य डाॅक्टर बनना है। बेटे की उपलब्धि से पिता दल बहादुर तथा माता उमा देवी भी खुश है।