नित्थर स्कूल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। संवाद
नित्थर (कुल्लू)। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट ने शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में पर्यावरण संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें पहले स्थान पर यशिता शर्मा, दूसरे स्थान पर श्रेया और तीसरे स्थान पर पल्लवी ठाकुर रही। प्रथम पुरस्कार तीन हजार, द्वितीय पुरस्कार दो हजार और तृतीय पुरस्कार पंद्रह सौ रुपये दिया गया। प्रधानाचार्य धर्मपाल ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा सामने आती है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्म पाल सहित शिक्षक मौजूद रहे।