फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में मित्रता से बड़ा नहीं कोई धर्म : राकेश शास्त्री

विज्ञापन
ठियोग में श्रीमद भागवत कथा का आनंद लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ठियोग में श्रीमद् भागवत कथा, भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का किया उल्लेख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शाली बाजार के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीजी महिला समूह और सनातन धर्म सभा की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सातवें दिन कथा व्यास राकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जीवन में मित्रता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने जीवन में सादगी और प्रेम का भाव जागृत करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि किस तरह राजा होने के बावजूद श्रीकृष्ण ने अपने बचपन के दोस्त सुदामा को महल आने पर अपने से ऊंचा स्थान देकर दोस्ती के रिश्ते को मान दिया। हमें श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी बातों से प्रेरणा लेने का मौका कभी गंवाना नहीं चाहिए। उन्होंने श्रीकृष्ण के प्रेम और कोमल व्यक्तित्व के विपरीत योद्धा के रूप का चित्रण किया। उन्होंने बताया कि किस तरह कंस का वध करने के लिए एक योद्धा के रूप में भगवान कृष्ण ने अपने भक्तों का कल्याण किया था। मंगलवार को कथा की समाप्ति होगी। सोमवार को बाबा बालक नाथ सेवा दल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। आसपास की पंचायतों और कस्बे के करीब 1500 श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें