फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवी की प्रवेश परीक्षा 13 फरवरी को

विज्ञापन
xam
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग शिमला में शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 9वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 13 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

चयन परीक्षा के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य योगेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी जिला शिमला के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत हो। सत्र 2020-21 में जिला शिमला के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01-05-2005 और 30-04-2009 के बीच हो। ये दोनों तिथियां मान्य होंगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15-12-2020 है। ऑनलाइन आवेदन करने संबंधित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी एवं सहायता के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के कार्यालय से स्वयं या दूरभाष नंबर 01783-238248 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें