सरस्वतीनगर काॅलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
सरस्वती नगर कॉलेज में मनाया विश्व पर्यटन दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय सरस्वतीनगर में विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन विभाग के प्रशिक्षक मुनीश झौटा ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुईं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं विशिष्ट खेल संस्थान के प्रशिक्षक प्रणव रावत और नितेश रावत विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आतिश, महक, मन्नत और जतिन ने किया। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियंका और मन्नत ने प्रथम स्थान, लक्ष्मी ने द्वितीय और आरव ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में सिमरन पहले, कृष दूसरे और महक शंगहर तीसरे स्थान पर रहीं। स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में श्रेया ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय और सारंग ने तृतीय स्थान पाया। बीवॉक तृतीय वर्ष के छात्र आतिश शर्मा ने पर्यटन और सतत् परिवर्तन पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नेपाली, पंजाबी और पहाड़ी नृत्य पेश किया। साथ ही एकल गायन और नाटक भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव असिस्टेंट प्रोफेसर मन मोहन वर्मा ने प्रस्तुत किया।