शोली स्कूल में विश्व रेबीज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
शोली स्कूल में मनाया विश्व रैबीज दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोली में विश्व रैबीज दिवस पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगा। कार्यक्रम में भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में पीयूष ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नवीन और अजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिक कमला ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश राणा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। शिविर में विद्यार्थियों को रैबीज दिवस के बारे में जानकारी दी गई।