प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देलठ में महिला मंडल टुटू विश्व स्तनपान सप्ताह में जागरूक करते हुए।
रामपुर बुशहर। टुटू में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं को विश्व स्तनपान सप्ताह के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षिक कमला ठाकुर ने कहा कि स्तनपान शिशु का पहला टीका होता है, इससे शिशु को आवश्यकतानुसार पोषण मिलता है। दस्त, निमोनिया और कान के संक्रमण से बचाव होता है। छह से आठ प्वाइंट अधिक आईक्यू क्षमता बढ़ती है। आशा वर्कर अंजना ने महिलाओं स्तनपान करवाने की विधि के बताई। सीएचओ सनम टेक्टा ने कहा कि मां के स्वास्थ्य पर भी अनुकूल असर होता है। स्तनपान से स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर और अंडाशय कैंसर के खतरा कम होता है।