भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर रिकांगपिओ में आयोजित कार्यशाला में मौजूद पदाधिका
जिला किन्नौर में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ( किन्नौर)। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जिला किन्नौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस सदस्य अभियान कार्यशाला की अध्यक्षता जिला किन्नौर भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव मनीष चौहान और पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश सूरत नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी ने बताया कि जिला किन्नौर में भी पार्टी ने 25 हजार तक सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। यह सदस्यता अभियान पूरे डेढ़ महीने तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता आज से ही इस अभियान को लेकर जुट जाएं, ताकि इस सदस्य अभियान को सफल बना सकें। इस दौरान किन्नौर जिले के विभिन्न मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की। इस बैठक में किन्नौर जिले के विभिन्न पंचायतों से कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग मिला।