फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शुक्रवार को अंग्रेजी विभाग ने अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए गए। साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्लास्टिक बैग उपयोग न करने की शपथ ग्रहण की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक बैग के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज का नगर परिषद रामपुर के साथ एमओयू हस्तांतरित किया गया है, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय परिसर के अंदर आने वाला प्लास्टिक का प्रबंध नगर परिषद करती है। समय-समय पर विद्यार्थियों को प्लास्टिक बैग उपयोग न करने के लिए जागरूक किया जाता है। अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश नेगी ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर अंग्रेजी विभाग के डॉ. नरेंद्र नेगी, डॉ. रविंद्र नेगी और प्रो. प्रियंका सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें