अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगति नगर में नौ दिवसीय सौर ऊर
अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगति नगर में सौर ऊर्जा पर कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगति नगर में राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निस्बड) शिमला के सहयोग से नौ दिवसीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्थान के निदेशक सह प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. राकेश ठाकुर ने कहा कि सौर ऊर्जा वर्तमान और भविष्य की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास के साथ रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक होते हैं। कार्यशाला के दौरान सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, संचालन और रखरखाव के साथ सौर ऊर्जा आधारित स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इसके अलावा प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए। कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए। साथ ही विद्यार्थियों को उद्यम कार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। इस कार्यशाला के समन्वयक ई. संदीप ठाकुर और ई. वंदना ठाकुर रहे। समापन पर संस्थान के प्राध्यापक, निस्बड के राज्य समन्वयक रविंद्र चौहान और कार्यक्रम समन्वयक नितिन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।