फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज और कल होगी प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिलेगी 21 हजार की राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। फागू परगना के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। सोगु देवता मंदिर रेनोवेशन कमेटी दौरान (चियोग) की ओर से स्थानीय जनता के सहयोग से आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक लाइटिंग से सुसज्जित नए वॉलीबाल कोर्ट का निर्माण किया गया है। इस नए कोर्ट के शुभारंभ पर 11 और 12 अप्रैल को दो दिवसीय छात्र और छात्रा वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। आयोजकों के अनुसार छात्र वर्ग में केवल फागू परगना के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे, जबकि छात्रा वर्ग में फागू परगना के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के साथ अन्य विद्यालयों की टीमें भी भाग ले सकती हैं। छात्रा वर्ग के लिए पंजीकरण निशुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। छात्र वर्ग में प्रथम पुरस्कार 21 हजार और द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिया जाएगा। छात्रा वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5,100 और द्वितीय पुरस्कार 3,100 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा विशेष व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इनमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सेटर, स्पाइकर, लिबरो और शॉर्ट नेट के लिए नकद पुरस्कार शामिल हैं। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें