रिकांगपिओ ( किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में बुधवार को स्कॉलरशिप कमेटी और बीसीए पीजी डीसीए विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्काॅलरशिप स्कीम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्काॅलरशिप कमेटी के समन्वयक प्रो. कपूर चंद नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों को किसी न किसी स्काॅलरशिप स्कीम का लाभ उठाना चाहिए ताकि उनके अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम हो सके। महाविद्यालय की प्राध्यापिका जया प्रदा ने भी पीपीटी के जरिये केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर चलायी जा रही स्काॅलरशिप स्कीम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्काॅलरशिप कमेटी के सदस्य प्रो. सुरबाला नेगी, अभिषेक ठाकुर, आंचल, ज्योति शर्मा, विजय संसपाल के अलावा महाविद्यालय के प्रो. धर्मकीर्ति नेगी, शिवांगिनी नेगी और संजय लोकटस मौजूद रहे।