फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज में व्यक्तिगत रूपांतरण पर कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में एक विशेष उन्नयन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॅरिअर काउंसिलिंग सेल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का विषय व्यक्तिगत रूपांतरण और मानवीय क्षमता रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकायों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता आईजीएमसी के प्रोफेसर डॉ. बृजेश सिंह ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूपांतरण के विभिन्न आयामों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन स्वयं को पहचानने और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करने का महत्वपूर्ण चरण है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए यमन चौहान ने युवा मुद्दे और उत्कृष्ट प्रदर्शन विषय पर संवाद किया। उन्होंने युवाओं के सामने आने वाली सामाजिक, भावनात्मक और शैक्षणिक चुनौतियों पर जानकारी दी। तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और आत्म नियंत्रण जैसे मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों की रुचियों और क्षमताओं को समझने के लिए मनोमितीय परीक्षण भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अनीता राठौर ने कहा कि विषय विशेषज्ञों से संवाद विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और कॅरिअर संबंधी स्पष्टता बढ़ाता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ आत्मविश्वास, विवेक और नेतृत्व क्षमता पैदा करना है। डॉ. ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के व्यक्तिगत, सामाजिक और व्यावसायिक विकास को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें