फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के युग में साॅफ्ट स्किल्स का अहम महत्व : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में साप्ताहिक कार्यशाला का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग के अंग्रेजी विभाग में मंगलवार को साप्ताहिक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला 17 नवंबर तक चलेगी। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने की। सेंट बीड्स कॉलेज शिमला की सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रो. डॉ. अनुजा शर्मा मुख्य स्रोत वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा दुल्टा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. अनुजा शर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में सॉफ्ट स्किल्स का ज्ञान न केवल व्यावसायिक जगत में, बल्कि दैनिक जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार है। मुख्य वक्ता डॉ. अनुजा शर्मा ने भी सॉफ्ट स्किल्स को व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को इन कौशलों को आत्मसात करने का आग्रह किया, ताकि वे भविष्य में एक सशक्त और प्रभावशाली व्यक्तित्व का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम का समापन प्रो. रक्षा काल्टा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने अंग्रेजी विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों दोनों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें