फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच पांच पर रोष रैली निकाल कर जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। संयुक्त मजदूर किसान आंदोलन के आह्वान पर जिले के किसानों और मजदूरों की ओर से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रोष निकाली। कामगारों ने एनएच पांच पर रोष रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
412 मेगावाट कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन, 1500 मेगावाट कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन, अडानी एग्रो फ्रेश वर्कर्स यूनियन, रामपुर नगर परिषद कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन, झाकड़ी इकाई एसटीपी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन, आंगनबाड़ी यूनियन, मिड-डे मील कर्मचारी यूनियन, मनरेगा, निर्माण मजदूर यूनियन, दीपक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन, लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन आदि सीटू से संबंधित यूनियनों, किसान सभा से संबंधित दुग्ध उत्पादक संघ और सेब उत्पादक संघ ने अखिल भारतीय हड़ताल के अवसर रामपुर में रोष रैली निकाली।
विज्ञापन


सीटू के जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, सचिव अमित, नीलदत्त और पिंगला गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के साथ खड़ी हो गई है और आर्थिक संसाधनों को आम जनता से छीनकर अमीरों के हवाले करने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। गरीबोंं, किसानों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार मजदूर विरोधी लेबर कोडों को थोपने, 12 घंटे की ड्यूटी, फिक्स टर्म व मल्टी टास्क रोजगार लागू करने, हड़ताल पर अघोषित प्रतिबंध लगाने और सामाजिक सुरक्षा को खत्म करने की नीति पर आगे बढ़कर यह सरकार बंधुआ मजदूरी व गुलामी की थियोरी को लागू कर रही है। वहीं नेताओं ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन को केंद्र बनाकर राजनीतिक उद्देश्य के लिए धर्म के इस्तेमाल में भी बेतहाशा तेजी आई है। जैसे-जैसे 2024 के आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं, आरएसएस-भाजपा गठबंधन कॉरपोरेट की मदद से राम मंदिर के इर्द-गिर्द देश में सांप्रदायिक उन्माद पैदा कर रहे हैं। भारत के संविधान की स्पष्ट उल्लंघन करते हुए अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को एक राजकीय कार्यक्रम बनाया गया।

इस मौके पर काम राज, देवेंद्र, राजकुमार, आशा, सुनामणि, राहुल, गुरदास, आनंद, मंजू, कौशलया, सत्या, मीना, ललित, बंटी और राधा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें