रामपुर बुशहर। क्षेत्र के समस्त पंजीकृत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार शीघ्र ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। पंजीकरण के बाद ही पात्र पंजीकृत कामगारों के डिजिटल लेबर कार्ड तैयार किए जाएंगे। श्रम कल्याण अधिकारी रामपुर विक्रम सिंह ने बताया कि सभी पंजीकृत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार ई-श्रम पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। अपने निकटतम लोक मित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के बाद प्राप्त ई-श्रम कार्ड, ई-श्रम पहचान संख्या अथवा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की जानकारी श्रम कल्याण कार्यालय रामपुर बुशहर में स्वयं उपस्थित होकर उपलब्ध करवाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त कार्यालय के दूरभाष नंबर 01782.292110 पर संपर्क कर भी संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।