फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इग्नू में प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध है। राजकीय महाविद्यालय नेरवा स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (एलएससी-1173) के समन्वयक वरुण सूद ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश लिया जा सकता है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। अभ्यर्थी घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वरुण सूद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे प्रवेश पोर्टल पर केवल अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी का उपयोग करें। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज स्पष्ट और वैध रूप में अपलोड करें ताकि कोई त्रुटि न हो। उन्होंने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने की अपील की। समय रहते प्रवेश या पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें। इससे अंतिम समय में संभावित तकनीकी समस्याओं से बचा जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू के आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें