तकलेच में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद ग्राम केंद्र के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : भाजपा
. बैठक में सरकार की योजनाओं, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर किया मंथन
. केंद्र प्रभारी दिनेश ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय रहें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। रविवार को ग्राम केंद्र तकलेच की बैठक केंद्र प्रभारी दिनेश खमराल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिनेश खमराल ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। बैठक में ग्राम केंद्र तकलेच के अध्यक्ष धर्मपाल कायथ विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई। बैठक के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम केंद्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपने विचार साझा किए और संगठन हित में सुझाव प्रस्तुत किए। दिनेश खमराल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मनमोहन बिष्ट, ज्ञान सिंह, भाऊ राम, चेत राम भंडारी, रत्न दास नेगी, प्रदीप शर्मा और देश राज शर्मा सहित पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।