फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बजट के खिलाफ चिड़गांव में मजदूरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
चिड़गांव में बजट के विरोध में प्रदर्शन करते मजदूर संगठन। संवाद
विज्ञापन
बजट की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। केंद्र सरकार के बजट के विरोध में सोमवार को चिड़गांव में मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन किया। मिड-डे मील कर्मचारी यूनियन जिला शिमला के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन की अगुवाई यूनियन की जिला महासचिव राज मिला ने की। इसका संचालन ब्लॉक महासचिव मीना ने किया।
विज्ञापन

सीटू जिला शिमला के उपाध्यक्ष सुनील मेहता ने कहा कि यह बजट पूरी तरह मजदूर, किसान और आम जनता विरोधी है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से राहत देने के लिए बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया है। मनरेगा जैसे देश के सबसे बड़े रोजगार गारंटी कानून को लगातार बजटीय कटौती के माध्यम से कमजोर किया जा रहा है। इससे ग्रामीण गरीबों और मजदूरों पर सीधा असर पड़ रहा है। साथ ही ग्राम सभाओं के अधिकारों को सीमित करना लोकतंत्र पर हमला है। सुनील मेहता ने कहा कि आज मजदूर ठेका प्रथा, आउटसोर्स व्यवस्था, कम मजदूरी और महंगाई से जूझ रहा है। बजट में न न्यूनतम वेतन बढ़ाने की बात है और न ही योजना कर्मियों के लिए कोई राहत। आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील, आशा और सफाई कर्मियों को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है। किसानों की बढ़ती खेती लागत, एमएसपी की कानूनी गारंटी और सेब उत्पादकों और पहाड़ी किसानों के लिए विशेष पैकेज जैसे मुद्दों पर भी सरकार चुप है। जिला महासचिव राज मिला ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां पूरी तरह मजदूर विरोधी हैं। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने बजट की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने ऐलान किया कि 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के माध्यम से इस जनविरोधी बजट और नीतियों का करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें