फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के 92 कामगारों को मिला योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने श्रम विभाग रामपुर जोनल कार्यालय के तहत आने वाले क्षेत्रों में 92 कामगारों को विभिन्न योजनाओं के तहत 41.67 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है। जोनल कार्यालय रामपुर के श्रम कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के 4967 पंजीकृत लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये के विभिन्न कल्याणकारी लाभ प्रदान किए। इसी कड़ी में जोनल कार्यालय रामपुर के अंतर्गत पंजीकृत 92 लाभार्थियों को कुल 41,67,400 रुपये के विभिन्न कल्याणकारी लाभ प्राप्त हुए। इनमें दो विधवा महिलाओं को आवास निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें