फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रशिक्षुओं को दिए स्वरोजगार के टिप्स

विज्ञापन
आईटीआई ठियोग में आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के अवसरों बारे किया जागरूक। स्रो
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठियोग के प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के बारे में जागरूक किया। संस्थान में रेंप योजना के तहत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र, उद्योग विभाग और द प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी पांवटा साहिब ने प्रथम जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के टिप्स दिए। प्रशिक्षुओं को बताया कि बदलते आर्थिक परिवेश में स्वरोजगार और उद्यमिता युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने के भी प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ इंस्ट्रक्टर अनीता कुमारी, इंस्ट्रक्टर एवं नोडल अधिकारी राम लाल, इंस्ट्रक्टर मीन चंद, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी के सहायक प्रबंधक हर्ष कुमार, सचिव मामराज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें