फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क के एक किनारे से उठाया जा रहा मलबा, दूसरे किनारे पर लगा रहे ढेर

विज्ञापन
ठियोग हाटकोटी सड़क के किनारे लगाए  जा रहे मलवे के ढेर। संवाद
विज्ञापन
. ठियोग–हाटकोटी एनएच पर मलबा हटाने के नाम पर की जा रही लीपापोती से लोगों में रोष
विज्ञापन

. लोगों का आरोप-बरसात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उपलब्ध धन की हो रही बंदरबांट
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। ठियोग–हाटकोटी एनएच-705 पर कोटखाई से खड़ापत्थर के बीच बरसात के दौरान भूस्खलन से भारी मलबा गिरा था, जिससे उठाने का काम चल रहा है। लेकिन मलबा उठाने के नाम पर हो रही लीपापोती पर लोगों ने रोष जताया है। ठेकेदार की मशीनें मलबे को पहाड़ी की ओर से उठाकर सड़क के दूसरी ओर ढेर लगा रही हैं।
लोगों का कहना है कि बरसात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से उपलब्ध धन की बंदर बांट हो रही है। लोग इससे विभाग और ठेकेदार की बीच मिलीभगत बताकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगोंं का कहना है कि बरसात के दौरान पहाड़ी की ओर नालियों में जमा हुआ मलबा हटाकर उसे सड़क के दूसरी ओर डालना तकनीकी स्टाफ की कार्यशैली पर प्रश्न खड़े करता है। इससे बारिश होने पर यह मलबा सड़क पर जमपर कीचड़ बना देगा। अभी तक जहां पहले से सड़क नहीं उखड़ी, अब वहां से उखड़नी शुरू हो जाएगी। इससे सड़क अवरुद्ध होने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ लीपापोती तक सीमित है, जिससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। उन्होंने इस मामले में विभाग के उच्च अधिकारियों और मंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार को मलबा उठाने और उचित स्थान पर निस्तारण के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही सड़क के किनारे डाले गए मलबे को हटाकर मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु बनाया जाएगा। इस पर कार्रवाई की जा रही है। - शिव वरदान, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सब डिविजन

ठियोग हाटकोटी सड़क के किनारे लगाए  जा रहे मलवे के ढेर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें