फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डोडरा-क्वार सड़क खोलने का काम शुरू, एक सप्ताह में बहाली की उम्मीद

विज्ञापन
हिमपात के बाद लढ़ोट से आगे  डोडरा क्वार सड़क बहाल करने में लगी लोनिवि की मशीने
विज्ञापन
रोहड़ू। दूरदराज क्षेत्र डोडरा-क्वार को जोड़ने वाली सड़क को खोलने का काम शुरू कर दिया है। दो दिन से मौसम साफ होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क से बर्फबारी को हटाने का कार्य तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार मौसम साफ रहा, तो इस सड़क से बर्फ हटाने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल होने की उम्मीद है। जनवरी में भारी बर्फबारी के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, पिछले सप्ताह मौसम में सुधार आने पर करीब 50 दिन बाद इस मार्ग को छोटे वाहनों के लिए अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया था, लेकिन दोबारा हुई बर्फबारी के चलते सड़क फिर से बंद करनी पड़ी। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारियों को मार्ग पर तैनात किया गया है, जो बर्फ हटाने के कार्य में जुटे हुए हैं। सड़क के कई हिस्सों में भारी मात्रा में जमी बर्फ और फिसलन के कारण कार्य में चुनौतियां आ रही हैं। इसके बावजूद विभाग का दावा है कि कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही मार्ग को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। डोडरा- क्वार क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को शीघ्र खोलने के लिए अतिरिक्त मशीनरी और संसाधन लगाए जाएं ताकि आपूर्ति और आपात सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। सड़क बंद होने से क्षेत्र में जरूरी सामान की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए मशीनें और मजदूर काम में जुटे हुए हैं। चांशल घाटी पर हिमपात अधिक होने के कारण यदि मौसम साफ रहा, तो सड़क बहाल करने में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। -अनितेंदर कंवर, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें