फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कथेड़ अस्पताल के ए ब्लॉक का काम पूरा, लोगाें को जल्द मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 जून तक अस्पताल में शिफ्ट करने का रखा लक्ष्य,पेंट का काम पूरा होते ही अस्पताल को सौंपा जाएगा ब्लॉक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कथेड़ में बन रहे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के ए ब्लॉक का काम लगभग पूरा हो गया है। इसके बाहर पेंट करने का काम चल रहा है, जिसके बाद इसे लोग निर्माण विभाग की ओर से अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा यहां चार और ब्लॉक बनाए जा रहे हैं, जिनमें भी अब अंतिम प्रकिया का काम किया जा रहा है। अस्पताल में 20 जून तक वार्डों को शिफ्ट करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि शूलिनी मेले के पहले दिन 26 जून को इसका उद्घाटन कर लोगों को सुविधाएं देने का काम शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग सोलन के अधिशाषी अभियंता ई. रवि कपूर ने बताया कि अभी ए ब्लॉक का काम लगभग पूरा हो गया है, जिसमें केवल बाहर की ओर से पेंट करने का थोड़ा सा काम बचा है। उन्होंने कहा कि पहले ए ब्लॉक का काम पूरा कर अस्पताल प्रशासन को सौंपा जाएगा। अन्य ब्लॉक का काम भी जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। जून में कथेड़ अस्पताल का पूरा काम हो पाना मुश्किल है। इसे पूरा तैयार करने में अभी अधिक समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें