फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिला मंडल की रसोई और शौचालय निर्माण में धांधली के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनिश-बाहली में काम पूरा हुआ नहीं, ठेकेदार को कर दी अदायगी
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपी शिकायत, जांच की उठाई मांग

बीडीओ रामपुर को एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
ग्रामीण विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार धनराशि मुहैया करवा रही है लेकिन धरातल पर कार्य करने वाली पंचायत के प्रतिनिधि और सचिव की नाकामियों के कारण ग्रामीण परेशान हैं। विकास खंड रामपुर की मुनिश-बाहली पंचायत से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां कार्य पूरा हुआ बगैर ही ठेकेदार को पेमेंट कर दी गई। अब ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई है। रामपुर विकास खंड की मुनिश बाहली पंचायत के वार्ड नंबर-5 जनथल निवासी हीरा सिंह ने एसडीएम को एक शिकायत पत्र सौंपकर जांच की मांग उठाई है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह को सौंपे गए शिकायत पत्र में हीरा सिंह ने बताया कि पंचायत के जनथल वार्ड में कार्य पूरा हुए बगैर ही ठेकेदार को पेमेंट कर दी गई है, जबकि धरातल पर कार्य पूरे ही नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि महिला मंडल जनथल की रसोईघर के निर्माण के लिए पंचायत मुनीश-बाहली में 1.40 लाख रुपये की धनराशि आई थी लेकिन मौके पर केवल 25 प्रतिशत ही कार्य हुआ है। इस कार्य का बिल पास चुका है और ठेकेदार को धनराशि मिल चुकी है। वहीं, महिला मंडल जनथल में शौचालय के निर्माण के लिए पंचायत को 1.14 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। मौके पर शौचालय का 50 प्रतिशत ही निर्माण कार्य हो पाया है। इस कार्य के बिल पास कर ठेकेदार को धनराशि जारी कर दी गई है। साथ ही जनथल गांव के लिए मुख्य सड़क से महिला मंडल जनथल तक पक्के रास्ते का निर्माण होना था लेकिन मौके पर कोई काम नहीं हुआ है। एक अन्य रास्ते को भी पक्का किया जाना था लेकिन वह भी पक्का नहीं हुआ है। पंचायत ने इसके भी बिल पास किए हैं और ठेकेदार को धनराशि मिल चुकी है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि इन मामलों की जांच की जाए और नियमानुसार जो उचित कार्रवाई बनती है, की जाए।
बीडीओ को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) रामपुर को शिकायत पत्र भेजकर एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही मामला आगामी कार्रवाई के लिए बीडीओ रामपुर को भेजा गया है। जांच के बाद ही मामले की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके का जायजा लिया जाएगा
कार्यवाहक बीडीओ रामपुर चमन भारती ने बताया कि जनथल वार्ड में हुए कार्यों की जांच के लिए टीम का गठन कर मौके का जायजा लिया जाएगा। जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसके अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें