फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में चंबू बॉय झाकड़ी बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 41 हजार और ट्रॉफी से नवाजा
विज्ञापन


रवि चौहान चुने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। स्वतंत्रता दिवस पर जागृति युवक मंडल झाकड़ी की ओर से वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन किया गया। झाकड़ी पंचायत परिसर में आयोजित खेलकूद स्पर्धा के समापन समारोह में प्रो. अनिल कुमार वर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। क्लब के अध्यक्ष ईश्वर कौशल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जात है, लेकिन झाकड़ी के बिल्कुल साथ लगते समेज गांव में हुई भयंकर त्रासदी की वजह से और प्रशासन के निर्देशानुसार सिर्फ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हुआ। वॉलीबाल स्पर्धा का खिताबी मुकाबला चंबू बॉय झाकड़ी और शहीद पवन धंगल स्पोर्ट्स क्लब ज्यूरी के बीच खेला गया। इसमें चंबू बॉय झाकड़ी ने जीत हासिल की। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 41 हजार रुपये और ट्रॉफी से नवाजा। बेस्ट प्लेयर का खिताब रवि चौहान को मिला।
विज्ञापन


इस मौके पर उपाध्यक्ष आनंद कौशल, सचिव इंद्रजीत, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, विशाल, मुकेश, सुनील, अमन, सुरेंद्र कौशल, ईश्वर, ज्ञान ठाकुर, अनिश कुमार, अमरीश कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें