ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहन में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर सराहन में शारीरिक प्रशिक्षण और बाधाओं को पार करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कमांडेंट एसएसबी प्रवीण कुमार ने स्वयंसेवियों को वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर संबोधित किया । इसके अतिरिक्त स्वयंसेवियों के लिए वंदे मातरम पर बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देवांशु ने पहला स्थान हासिल किया। कुणाल ने दूसरा और सुरजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को कमांडेंट की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी दिनेश चौहान, भावना कंवर, सत्य देव शर्मा, नरेश ठाकुर, राजीव चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।