फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राम सिंह का हस्तशिल्प प्रथम, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग की प्रदर्शनी को पहला, कृषि विभाग को दूसरा स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लवी मेले में विभागीय प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में उद्यान विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कृषि विभाग ने दूसरा और जल शक्ति विभाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हस्तशिल्प प्रतियोगिता में राम सिंह प्रथम, टेक सिंह राणा द्वितीय और बोसी गुतला तृतीय स्थान पर रहे।
हथकला प्रतियोगिता में यश गोवी प्रथम, चंद्र सिंह द्वितीय और मनी ठाकुर तृतीय रहे। चापू कला प्रतियोगिता में हेला राम सैनी प्रथम, लोतम सैनी द्वितीय और राम दास सैनी तृतीय स्थान पर रहे। लवी मेला के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि और स्मृतिचिह्न भेंट कर पुरस्कृत किया। लवी मेले में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और नवाचारों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आकर्षक एवं जानकारी पूर्ण प्रदर्शनियां लगाई गई थीं। सूचना एवं जनसंपर्क, बागवानी, कृषि, वन, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य और परिवहन विभागों के साथ एसजेवीएन और पशुपालन विभाग ने अपनी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने वर्तमान सरकार की व्यवस्था परिवर्तन, आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदमों तथा जनता से किए गए वादों में से डेढ़ वर्ष में पूरी की गई 10 में से 6 गारंटियों के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाने वाले कार्यक्रमों का सुसंगठित प्रदर्शन किया। पशुपालन विभाग ने रेम्बुले मेढ़ा और कड़कनाथ मुर्गा सहित पशुधन संबंधी तकनीकी एवं लाभकारी जानकारी आगंतुकों को उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी विभाग ने हाई डेंसिटी प्लांटेशन, बागवानी यांत्रिकीकरण, माइक्रो इरिगेशन तथा प्रमाणित पौधशालाओं से संबंधित जानकारियां दीं। कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, फसल विविधिकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड से संबंधित सेवाओं का परिचय करवाया। जल शक्ति विभाग ने जल जीवन मिशन, जल संरक्षण कार्यक्रम, पेयजल गुणवत्ता प्रबंधन तथा सौर पंपिंग प्रणाली से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। विद्युत बोर्ड ने ऊर्जा संरक्षण एवं उपभोक्ता सेवाओं के बारे में जानकारी दी, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शिविरों और स्वास्थ्य योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया, जबकि परिवहन विभाग ने सुरक्षित यातायात एवं ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जनता को जागरूक किया। एसजेवीएन ने अपनी ऊर्जा परियोजनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों का विस्तृत प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें