शिवान पंचायत में नरेश कुमार प्रधान, यशपाल उप प्रधान पद पर विजयी
. कुमारसैन उपमंडल की पंचायतों के नतीजे हुए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन। उपमंडल कुमारसैन की ग्राम पंचायत शिवान में नरेश कुमार प्रधान और यशपाल उप प्रधान पद विजयी हुए। मौगड़ा पंचायत से उमिता कुमारी प्रधान पद के लिए विजयी हुई। चमन लाल नैहरटु उप प्रधान पद के लिए विजयी हुए।
ग्राम पंचायत मलेंडी से प्रधान पद के लिए अश्वनी कंवर विजयी हुए। उप प्रधान पद के लिए रमेश (बिट्टू)ने जीत दर्ज की। ग्राम पंचायत माहोली से प्रधान पद के लिए ममता भारती विजयी हुई। उप प्रधान पद के लिए प्यारे लाल विजयी हुए। ग्राम पंचायत जार से प्रधान पद के लिए नवीन मेहता ने जीत दर्ज की। उप प्रधान पद के लिए कबूल सिंह विजयी हुए। भरेड़ी पंचायत से विपिन कुमार प्रधान पद के लिए विजयी हुए। दिनेश वर्मा उप प्रधान पद के लिए विजयी हुए।