फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्पेल बी प्रतियोगिता में पल्लवी, अक्षिता, नेहा और राहुल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में जॉन कीट्स की जयंती पर काव्य पाठ और स्पेल बी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड के अंग्रेजी विभाग की साहित्यिक संस्था एकत्व ने शनिवार को काव्य-पाठ कार्यक्रम और स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन अंग्रेजी कवि जॉन कीट्स की जयंती के अवसर पर किया गया। काव्य पाठ सत्र में विद्यार्थियों ने जॉन कीट्स की प्रसिद्ध कविताओं और ओड्स का पाठ प्रस्तुत किया। संस्था के समन्वयक डॉ. गौरव सूद ने जॉन कीट्स की काव्य शैली, उनकी लेखन विशेषताओं और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को कीट्स की रचनाओं को पढ़ने और उनके साहित्यिक सौंदर्य को समझने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों के शब्द ज्ञान और वर्तनी कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता विभिन्न चरणों में आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी शब्दावली, वर्तनी और भाषाई दक्षता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पल्लवी, अक्षिता, नेहा और राहुल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पीतांबर, आर्यन, कल्पना, ममता की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।महाविद्यालय के उपप्राचार्य कैप्टन संदीप ठाकुर, प्रो. सुरेंद्र धीमान, प्रो. राजेश चौहान, डॉ. मदन ठाकुर और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गौरव सूद ने अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें