निरमंड में बूढ़ी दिवाली मेले के उपलक्ष पर आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। संव
बूढ़ी दिवाली मेले में 8 महिला मंडलाें ने रस्साकशी प्रतियोगिता में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला चल रहा है। शनिवार को मेला कमेटी ने महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में 8 महिला मंडलों के बीचे मुकाबले हुए। इसमें महिला मंडल कथांडा और झियारा ने फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से खूब खींचतान हुई, दर्शकों की तालियों और सीटियों के शोर ने मुकाबले और भी रोमांचक बना दिया। अंत के चंद सेकेंड में महिला मंडल कथांडा ने महिला मंडल झियारा को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। विजेता टीम के कप्तान का कहना है कि टीम 15 साल से रस्साकशी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कई प्रतियोगिता जीतकर खिताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों का मुकाबला करने में सक्षम हैं।