फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रमटेड़ी में खाई में गिरी कार, मुख्य अध्यापक और पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के टिक्कर में रमटेड़ी के पास शनिवार को सड़क हादसे में खारला स्कूल के मुख्य अध्यापक और उनकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। एक कार एचपी 10 बी 5947 एक सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गाड़ी में पति-पत्नी सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से हादसे में घायल हुए दंपत्ती को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकालकर टिक्कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित किया। मृतकों की पहचान राजेश रेस्टा (54), पुत्र माठु राम रेस्टा, पत्नी लीला (50), गांव रमटेड़ी, डाकघर धराड़ा, तहसील टिक्कर के रूप में हुई है। राजेश रेस्टा राजकीय उच्च विद्यालय खारला में मुख्य ध्यापक के पद पर तैनात थे। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें