फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में महिला मंडल शलाट करेंगी आउटर सिराज का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव शलाट महिला मंडल करेगा आउटर सिराज  का प्रतिनिधित्व। स्रोत :
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार भी महिला मंडल शलाट आउटर सिराज का प्रतिनिधित्व करेंगी। आउटर सिराज से चयनित महिला मंडल को दशहरा कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच दिया जाएगा। दशहरा उत्सव में महानाटी पेश की जाएगी। इसके अलावा आउटर सिराज का रहन-सहन, वेशभूषा, रीति-रिवाजों को झांकी में दर्शाया जाएगा। महिला मंडल प्रधान ज्ञानी देवी और चूड़ामणि ने कहा कि उनके मंडल की महिलाएं अपनी संस्कृति को लेकर काफी दिलचस्पी रखती हैं। पिछली बार भी पूरे वाद्ययंत्रों के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव में आउटर सिराज का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें दशहरा कमेटी की ओर से विशेष पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। यह पहला मौका था, जब आउटर सिराज की महिलाओं ने कुल्लू की झांकियों में हिस्सा लिया था। इस बार भी लगातार दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में अपनी पुरानी संस्कृति की झलक को दर्शाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसका सारा श्रेय महिला मंडल की महिलाओं ने प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर को दिया है, जिनके प्रयास से उनको कुल्लू दशहरे का मंच प्रदान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें