रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में महिला शिकायत एवं निवारण समिति ने हीमोग्लोबिन परीक्षण शिविर लगाया। मंगलवार को शिविर के समापन पर छात्राओं के रक्त की जांच की गई। समिति संयोजक डॉ. अनुराधा नेगी कनैन ने बताया कि शिविर में करीब 1,330 छात्राओं के रक्त की जांच की गई। छात्राओं ने एचबी परीक्षण में भी भाग लिया। शिविर में छात्राओं को पोषण आहार को लेकर भी जागरूक किया गया।