रिकांगपिओ में महिला दिवस के आयोजन को लेकर बैठक करते सहायक आयुक्त किन्नौर विपिन ठाकुर। स्रोत : ड
प्रतिभागी ऑनलाइन और 8 मार्च को पुलिस मैदान में करवा सकते हैं पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पुलिस मैदान रिकांगपिओ में विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और आगामी रूपरेखा को लेकर मंथन किया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि इस अवसर पर अस्मिता खेल से ही पहचान कार्यक्रम के तहत 13 वर्ष से कम उम्र, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 100, 200 व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें विद्यार्थी, किशोर-किशोरियां और युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे अपना ऑनलाइन पंजीकरण https://nsrs. Kheloindia.gov.in पर कर सकते हैं। पुलिस मैदान में 8 मार्च को सुबह 8:00 बजे के बाद स्थापित काउंटर में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने स्थानीय युवा वर्ग से दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता, युवा खेल अधिकारी शुभम चंद्रन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।