फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में मनाया महिला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू) । राजकीय महाविद्यालय आनी में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। यह कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. संगीता नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित करवाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के माध्यम से ही महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्रा रनिका ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रो. सीमा, प्रो. पंपी घाम्टा, प्रो. पुष्पा गुलरिया तथा प्रो. राधिका नेगी भी उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं में छात्राएं यश्वरी, देवयांशी, मोनिका, तनिका और शिवानी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें