आनी के रोपा गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद महिलाएं। स्रोत : विभाग
आनी (कुल्लू)। आयुष विभाग ने आनी के रोपा गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर श्वाड़ के तत्वावधान में शिविर लगाया। शिविर में महिलाओं को पारंपरिक उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी दी। एक दिवसीय शिविर में आयुर्वेद चिकित्सकों ने मरीजों की जांच और उपचार किया। इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के 60 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच गई, जिनमें 23 पुरुष और 37 महिलाएं शामिल रहीं। शिविर के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में 50 लोगों की उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग, जबकि 60 रैंडम ब्लड शुगर की जांच की गई। इसके अलावा 30 लोगों का हीमोग्लोबिन टेस्ट भी किया गया। शिविर में 22 लोगों को मर्म चिकित्सा और 20 लोगों को कपिंग थेरेपी प्रदान की गई। इस शिविर में डॉ. ललित ठाकुर और उनकी टीम ने सेवाएं दीं। इनके साथ एपीओ भादर सिंह, योग प्रशिक्षक लता और लोकेश ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
आनी के रोपा गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद महिलाएं। स्रोत : विभाग