रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम वैली 15/20 घाटी की कूट पंचायत में महिलाओं ने सफाई और नशामुक्त समाज निर्माण की दिशा में अभियान चलाया। अभियान के दौरान जहां महिलाओं ने रास्ते को संवारा, वहीं प्राकृतिक रूप से उगी भांग के पौधे नष्ट कर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। कूट पंचायत प्रधान सुषमा नेगी ने कहा कि वार्ड नंबर-4 और 5 के सदस्यों ने सुरू-बधाल मार्ग की पूर्ण रूप से सफाई की। कार्य की अध्यक्षता उपप्रधान एवं दोनों वार्डों के वार्ड सदस्यों ने की।