फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। झाकड़ी पंचायत की पुनर्वास कॉलोनी के वार्ड नंबर-5 में महिला मंडल ने एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ महिला मंडल की सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान झाकड़ी पंचायत के प्रधान विशाल मेहता विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधे रोपे और पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। पंचायत प्रधान विशाल मेहता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस मौके पर झाकड़ी पंचायत उप प्रधान ठाकुर दास राठी, रविकांत, सोनिया सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें