फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुर्गम क्षेत्र चायल में महिलाओं ने किया योग

विज्ञापन
निरमंड उपमंडल की दुर्गम पंचायत चायल में महिलाओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। संवाद
विज्ञापन
निरमंड(कुल्लू)। निरमंड उपमंडल की दुर्गम पंचायत चायल में महिलाओं ने योगकर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया। स्वयं सहायता समूह बसवारी की महिलाओं ने विशेष शिविर लगाया। महिलाओं ने ग्रामीणों को योग को अपने जीवन में अपनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उपमंडल निरमंड की चायल पंचायत में रानी लक्ष्मीबाई स्वयं सहायता समूह बसवारी की महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी योग का अभ्यास किया। जाओं स्कूल की छात्रा कोमल कुमारी ने सभी को योग का अभ्यास करवाया। छात्रा ने सभी को सूक्ष्म व्यायाम करवाए और योग के टिप्स दिए। सभी महिलाओं ने योगाभ्यास किया और अपनी दिनचर्या की शुरुआत योग अभ्यास से शुरू करने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की प्रधान शकुंतला देवी, सुषमा, जय देवी, आशा देवी, सुमित्रा देवी, संगीता देवी, आमलू देवी, कौशल्या देवी, नूरमा देवी, सेवादास, लोसरु देवी, प्यारे लाल, नरेंद्र, यशवीर, बवनीश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें