फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाओं ने डाली महानाटी

विज्ञापन
ननखड़ी की मझोली टिप्पर पंचायत में आयोजित मेले में नाटी लगाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सुरडबंगला में थानेश्वर देवता कलेडा और दुर्मुख देवता बेलू के सानिध्य में मनाया मेला
विज्ञापन

मेले में पहुंचे लोगों ने आराध्य देवता साहिब से लिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
मझौली-टिप्पर पंचायत के सुरडबंगला में ऐतिहासिक मेले में महिलाओं ने महानाटी डाली। मेला आराध्य देवता साहिब थानेश्वर कलेडा और दुर्मुख देवता बेलू के सानिध्य में मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की सुंदर झलक देखने को मिली।मेले में देवता के देवलुओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाओं ने हिस्सा लिया। नाटी के दौरान पूरा माहौल लोक संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। मेले में पहुंचे लोगों ने देवता साहिब के समक्ष शीश नवाया कर आशीर्वाद लिया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पारंपरिक मेले के आयोजन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, युवाओं, पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लेकर लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें