फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारी बारिश लेकर आई आफत, कमांद पंचायत के 70 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

विज्ञापन
आनी के कमांद में भूस्खलन के कारण घरों में आई दरारें। संवाद
विज्ञापन
दो मकान और एक गोशाला क्षतिग्रस्त, कमांद गांव के नीचे बड़े क्षेत्र में भूस्खलन से बढ़ा खतरा
विज्ञापन

. प्रशासन ने एहतियात कमांद गांव को करवाया खाली

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
आनी खंड की कमांद पंचायत में मंगलवार रात को हुई भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनकर बरसी। पंचायत के डगसारी और कमांद गांव में बारिश के कारण भूस्खलन और जमीन धंसने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। डगसारी में दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कमांद गांव के नीचे बड़े क्षेत्र में जमीन धंसने से पूरे गांव पर खतरा मंडरा गया है। प्रशासन ने एहतियातन कमांद गांव के 20 मकानों में रहने वाले करीब 70 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। डगसारी गांव में घुंघरमल का मकान और गोशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि खूब राम के मकान को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। दोनों प्रभावित मकानों को खाली करवा दिया गया है। प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की गई है। वहीं, कमांद गांव के नीचे लूहरी-कुल्लू एनएच 305 सहित एक बड़े क्षेत्र में जमीन धंस गई है। इससे गांव के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गांव के परिवारों को रात के समय ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्णय लिया। प्रभावित परिवारों के ठहरने के लिए कमांद के प्राथमिक विद्यालय, हाई स्कूल और स्वास्थ्य उपकेंद्र और ग्राम पंचायत कमांद में व्यवस्था की गई है। उधर, उपमंडलाधिकारी आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि डगसारी के घुंघरमल और खूब राम के अलावा कमांद गांव के रामसरण, मथुरा देवी, कपूर चंद, जियालाल, अशोक कुमार, बेली राम, राकेश कुमार, रोशन लाल, कुशाल चंद, गुलाब सिंह, हुकम राम, शिवराम, मोहर सिंह, गोविंद राम, राम सिंह, टीकम राम, मुकेश कुमार और प्रताप सिंह समेत प्रभावित परिवारों को गांव से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, कमांद पंचायत के प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पंचायत, प्रशासन और ग्रामीण प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके मकान की एक मंजिल में भी आपदा प्रभावित परिवारों को ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

आनी के कमांद में भूस्खलन के कारण घरों में आई दरारें। संवाद

आनी के कमांद में भूस्खलन के कारण घरों में आई दरारें। संवाद

आनी के कमांद में भूस्खलन के कारण घरों में आई दरारें। संवाद

आनी के कमांद में भूस्खलन के कारण घरों में आई दरारें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें